उत्तर प्रदेशलखनऊ

अलाव जलाकर चौपाल लगाएंगे नेता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित करेगी। वे गांवों में अलाव पर चौपाल लगाएंगे। इसी दिन पार्टी के राज्य मुख्यालय में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई जाएगी। सपा अध्यक्ष ने किसान घेरा कार्यक्रम के लिए पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

             समाजवादी पार्टी शुक्रवार को गांवों में चौपाल लगाकर समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

अखिलेश ने कहा है कि किसान भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों से किया अपना एक भी वादा नहीं निभाया है। उल्टे, किसान विरोधी तीन कानून लाकर उसने कॉरपोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। पूरे देश के किसान इसके खिलाफ  आंदोलन कर रहे हैं। सपा किसानों की पार्टी है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ है। किसान घेरा कार्यक्रम के जरिए सपा नेता किसानों तक अपना समर्थन पहुंचाने के साथ ही समाजवादी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देंगे।

 

Related Articles

Back to top button