उत्तर प्रदेशराज्य

किसान दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के 118 वें जन्मदिवस पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा। कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाने वालों को आज किसानों की खुशहाली बर्दाश्त नहीं हो पा रही है। सीएम योगी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में किए कार्यों को गिनाते हुए किसानों के कल्याण हेतु कार्य करते रहने के संकल्प को दोहराया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के 118 वें जन्मदिवस पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा।

राजधानी लखनऊ में किसान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार किसानों की लागत को कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दे रही है। प्रदेश के किसानों को ट्रैक्टर प्रदान किए जा रहे हैं। 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को स्थापित करने का संकल्प पूरा किया है। प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़ा गया है। झांसी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय शुरू हुआ है। बीएचयू के कृषि संकाय को किसानों से जोड़ा गया है। 89 कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर बुधवार को राजधानी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट व लोकभवन में मनाया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों से होकर जाता है। यानि भारत की प्रगति तब होगी, जब देश का किसान प्रगतिशील होगा। भारत में समृद्धि तब आएगी, जब किसान समृद्धशाली होगा। कृषि प्रधानता ही भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button