उत्तर प्रदेशराज्य

केजरी Vs योगी मॉडल पर खुली बहस के लिए आज लखनऊ में रहूंगा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। उनका एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद सिसौदिया VVIP गेस्ट हाउस रवाना हुए। इस दौरान मनीष ने कहा, ”मैंने कहा था कि लखनऊ आऊंगा तो आ गया हूं। योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह खुली बहस के लिए जगह और समय बता दीजिए। दिल्ली के लोगों को 80% बिजली फ्री मिल रही है, जबकि UP में महंगी होती जा रही है।’

यह फोटो लखनऊ की है। उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का स्वागत किया।

दिल्ली मॉडल को देश ने किया स्वीकार, हम खुली बहस को हैं तैयार

वहीं, UP प्रभारी संजय सिंह ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि लगातार समय बीतता जा रहा है। पहले 24 घंटे, फिर 48 घंटे और फिर 72 घंटे बीत गए। लेकिन सिद्धार्थ नाथ सिंह की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। हम सोच रहे थे कि उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने जो ऐलान किया है, उस चुनौती को स्वीकार करेंगे और मनीष सिसोदिया से बहस करने के लिए तैयार होंगे। लेकिन अभी तक एक भी शब्द उनकी तरफ से नहीं आया है।

संजय सिंह ने कहा कि हम केजरीवाल मॉडल और योगी आदित्यनाथ मॉडल पर खुली बहस करना चाहते हैं।

मनीष सिसौदिया पर हमले करवा सकती है सरकार

संजय सिंह ने आशंका जताई है कि योगी सरकार मनीष सिसौदिया पर हमले करा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सिसौदिया पर किसी भी प्रकार का कोई हमला या उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना, दुर्व्यवहार होता है तो उसके लिए सीधे तौर पर आप (योगी) और आपकी सरकार जिम्मेदार होगी।

Related Articles

Back to top button