अन्तर्राष्ट्रीय

45 सालों में पहले प्रयास को मिली सफलता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ ;चीन का अंतरिक्षयान ‘चांग ई-5 प्रोब’ चंद्रमा की सतह से अपने साथ 1,731 ग्राम नमूना लाया है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह अंतरिक्षयान बुधवार को सफलतापूर्वक धरती पर लौटा था। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के अनुसार, चंद्रमा की सतह से लाए गए नमूनों को रिसर्च टीमों को सौंप दिया गया है। वैज्ञानिक नमूनों को लेकर शोध और विश्लेषण करेंगे। चीन ने चंद्रमा की सतह से पहली बार नमूने एकत्र किए हैं।

करीब 45 वर्षों में पहली बार किया गया प्रयास सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह से लाए गए 1731 ग्राम नमूनों को रिसर्च टीमों को सौंप दिया गया है।

चांग ई-5 प्रोब मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बुधवार देर रात उतरा था। यह यान गत एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था। उसने चांद की सतह में करीब दो मीटर छेद कर नमूने एकत्र किए थे। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षो में पहली बार किया गया। चांग ई-5 चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। इससे पहले भेजा गया चांग ई-4 चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था।

Related Articles

Back to top button