उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : पहाड़ों से आ रही हवा ने मैदानी इलाकों को ठिठुरा दिया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। लखनऊ में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। उधर, मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार लखनऊ में शनिवार को शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है।

लखनऊ में शुक्रवार को दिन में धूप निकली। मगर सर्द हवा ने परेशान कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धूप निकली, लेकिन सर्द हवा से ठिठुरते रहे लोग

शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सि‍यस रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सि‍यस के आसपास रहेगा। आठ बजे के करीब धूप नि‍कली। मगर, ठंडी हवाओं के बीच यह बेअसर रही। वहींशुक्रवार को दिन में धूप निकली। मगर, सर्द हवा ने परेशान कर दिया। शुक्ररवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा।

गोरखपुर-बरेली में सामान्य से 11 डिग्री कम रहा तापमान

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी और बढऩे की संभावना है। हरदोई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4.5, कानपुर में 5.4, गोरखपुर में 11.2, बरेली में 11.1, वाराणसी में 6.5, बहराइच में 10, खीरी में चार तथा नजीबाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे रहा।

Related Articles

Back to top button