उत्तर प्रदेशराज्य

मेयर के चुनाव से पहले ही लखनऊ में होंगे दो नगर निगम

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :दो साल बाद होने वाले महापौर और 110 वार्डों के पार्षद चुनाव से पहले ही लखनऊ में दो नगर निगम होंगे। शासन में इसकी तैयारी कर ली गई है। चार दिन पहले नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ ने अफसरों के साथ नगर निगम को दो भागों पर बांटने पर मंथन किया। इस पर भी मंथन किया गया कि दो नगर निगम बनने तक दो मुख्य अभियंता, दो उद्यान अधीक्षक और दो नगर स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती के साथ ही अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों की भी संख्या बढ़ा दी जाए।

नगर निगम को दो भागों पर बांटने पर मंथन। 88 गांवों के शामिल होने से 568 वर्ग किमी हो गया है नगर निगम क्षेत्र चुने जाएंगे दो महापौर और दो नगर आयुक्त होंगे।

पहले भी लखनऊ नगर निगम को ट्रांस और सिस गोमती में बांटने पर मंथन होता रहा है, लेकिन अब नगर निगम सीमा में 88 गांवों के शामिल होने से क्षेत्रफल बढ़कर 568 वर्ग किलोमीटर हो गया है। अब पहले से ही देनदारी के बोझ से दबे नगर निगम नए क्षेत्र में कैसे विकास करा पाएगा, इसे लेकर अधिकारी भी परेशान है। शासन ने सीमा विस्तार के लिए कोई अतिरिक्त बजट नहीं दिया था।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ ने कहा कि लखनऊ में दो नगर निगम बनाने की तैयारी है। नगर निगम का क्षेत्रफल बढ़ता ही जा रहा है। अब 88 नए गांवों के शामिल होने से क्षेत्रफल के साथ ही आबादी भी बढ़ गई है। दो नगर निगम बनाने पर अधिकारियों से भी चर्चा हो गई है। अभी मेयर व पार्षदों का कार्यकाल दो साल शेष है। इसलिए इनके चुनाव से पहले ही नगर निगम को दो भागों में बांटने पर निर्णय होगा। इससे जनता को अधिक सुविधाएं मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button