उत्तर प्रदेशराज्य

शहर में दो जगहों पर चली गोलियां-लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मंगलवार की सुबह लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एच में रहने वाले PWD कर्मचारी को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर दी है. दो नकाबपोश बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी और भाग निकले। गंभीर रूप से घायल हुए कर्मचारी को पड़ोसियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार चल रहा है। गोलीकांड की सूचना मिलते ही एसीपी कैंट और इंस्पेक्टर आशियाना पहुंचे और जिसके बाद से वारदात की जांच कर रहे हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में दो जगहों पर गोलियां चलीं जिसकी जांच पुलिस की तरफ से की जा रही है।

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सर्वेश कुमार अपने घर के बाहर अपनी स्कूटी साफ कर रहे थे। उसी समय दो नकाबपोश युवकों ने उनको गोली मार दी। गोली लगने से सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही अस्पताल के लोग बाहर आए। भीड़ को देख युवकों ने हवाई फायर करने शुरू कर दिए और अपनी बाइक पर सवार हो फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया।

जूस की दुकान के बाहर हुई फायरिंग, तलाश में पुलिस
वहीं दूसरी तरफ तालकटोरा थाना क्षेत्र के आईएमएस चौराहे पर अचानक फायरिंग होने हड़कंप मच गया। जूस दुकानदार उमेश ने कहा पल्सर सवार दो युवक थे। जिसमें अचानक फायरिंग होने लगी। मैं दुकान के अंदर छुप गया। उमेश ने बताया कि, दोनों युवक कौन थे मैं नहीं जानता हूँ। पुलिस को जूस की दुकान में गन शॉट के निशान मिले हैं। फिलहाल दोनों ही वारदातों को अंजाम देकर आरोपी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button