उत्तर प्रदेशराज्य

बहू ने सास पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में एक बहू ने अपनी 75 साल की सास को जिंदा आग के हवाले कर दिया। खेत पर काम कर रही सास से पहले बहू ने झगड़ा किया। उसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर घर लौट गई। चीखें सुनकर मौके पर लोग दौड़े और आग की लपटों से बचाया। आननफानन में वृद्ध महिला को अस्‍पताल ले जाया गया। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही।

बहराइच के बिछिया थाना सुजौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा गड़रियनपुरवा गांव का मामला। बहू ने सास पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया।

 

चीखें सुनकर दौड़े लोग 

मामला बिछिया थाना सुजौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा गड़रियनपुरवा गांव का है। यहां के निवासी गुप्ती देवी (75) पत्नी गयादीन शाम को अपने खेत में काम कर रही थी। तभी बहू कुसमावती मौके पर पहुंच गई। इस बीच दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद बहू ने सास पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया और घर लौट गई। वृद्ध महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने कड़ी मशक्कत से महिला को आग की लपटों से बचाया। स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए, जहां से महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सास और बहू के बीच पिछले कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।

एंबुलेंस में तड़पती रही महिला, धक्का लगाते रहे लोग

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में जर्जर एंबुलेंस की जगह विभाग ने नई एंबुलेंस दी थी। पहले वाली एंबुलेंस को फिर से रिपेयर कर भेज दिया गया, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला आग से जली महिला को ले जाते समय का है।

Related Articles

Back to top button