उत्तर प्रदेशराज्य

प्रतिमा पर कालिख लगाने वाले को किया गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख लगाने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख लगाये जाने से कांग्र‍ेसियों ने आक्रोश जताया था। विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने 48 घंटे के अंदर मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को सोमवार को ज्ञापन दिया था। प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर अराजक तत्वों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएंगे।

मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर मूर्ति पर कालिख लगाने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस नेता मनीष चौबे सहित कई नजरबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर संभावित विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहा। विपक्षी दलों के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। कांग्रेस नेता मनीष चौबे के खजुरी स्थित आवास पर कई पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें घर में रहने की ताकीद की। उन्हें धारा 49  के तहत नोटिस जारी कर राजनीतिक रूप से विरोध कर माहौल खराब न करने की चेतावनी दी गई। सपा जिलाध्यक्ष को भी घर में ही रोके रखा गया।

Related Articles

Back to top button