उत्तर प्रदेशराज्य

जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ मजबूत करने में लगी आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले अब जमीनी स्तर पर मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की मंगलवार को लखनऊ में बैठक हुई। गोमतीनगर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पंचायत के चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश में हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब योगी आदित्यनाथ सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। पार्टी हर जगह पर हिटलरशाही दिखा रही है। कोरोना के संकट से जूझ रहा हर आदमी सरकार की कार्यशैली से बेहद नाराज है। जनता अब भाजपा सरकार के शासन से परेशान है। तानाशाही लागू है और पार्टी अपने फैसले जनता पर थोप रही है।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा अपने को छला महसूस कर रहा है। यहां पर नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों के साथ विश्वासघात हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इनके साथ बड़ा विश्वासघात किया है। प्रदेश में बेटियों व महिलाओं के साथ रोज अत्याचार हो रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएगी। प्रदेश में दारोगा भर्ती, सहायक शिक्षक भर्ती के साथ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में बड़ा घोटाला हो रहा है।

Related Articles

Back to top button