मनोरंजन

भारती सिंह और हर्ष का नाम ड्रग्स केस में फंसने पर बोले जॉनी लीवर

स्वतंत्रदेश लखनऊ : टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को आज मुंबई की एक विशेष अदालत से ज़मानत मिल चुकी है। भारती और हर्ष को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांजा का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को आज मुंबई की एक विशेष अदालत से ज़मानत मिल चुकी है। भारती और हर्ष को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांजा का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को आज मुंबई की एक विशेष अदालत से ज़मानत मिल चुकी है।

21 नवंबर को भारती और हर्ष के घर और प्रोडक्शन ऑफिस पर छापा मारा था। भारती के घर से एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा मिला था जिसके बाद एनसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, हालांकि आज उन्हें ज़मानत मिल चुकी है।भारती का ड्रग्स केस में फंसना सभी के लिए काफी शॉकिंग है  न सिर्फ उनके फैंस के लिए बल्कि सेलेब्स के लिए भी।

इस मामले में अब तक कुछ सेलेब्स के बयान भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भारती को लेकर नाराजगी जताई थी। वहीं फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को लेकर बयान दिया है, साथ ही दोनों से अपील भी की है।जॉनी लीवर ने कहा, ‘ड्रग्स अब एक तरह का ट्रेंड बन गया है, जैसे एक समय में शराब का हुआ करता था। लेकिन ड्रग्स हमारी जनरेशन के क्रिएटिव लोगों को खराब कर रहा है

सजंय दत्त को देखिए उन्होंने पूरी दुनिया के सामने इस बात को स्वीकार किया कि। उनसे बड़ा उदाहरण आपके लिए क्या होगा? अपनी गलती स्वीकार करिए और कसम खाइए कि ड्रग्स का सेवन करना छोड़ देंगे। इस केस के लिए आपको कोई फूलों का गुलदस्ता देने नहीं आएगा ‘मैं भारती और हर्ष से बस इतना कहना चाहूंगा कि जब आप बाहर आ जाएं तो अपने साथी लोगों को ये सलाह दें कि वो ड्रग्स का सेवन न करें।

 

Related Articles

Back to top button