उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ से इन दस रूटों पर 229 विशेष सेवाएं

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। बसें राजधानी के आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग व अवध बस स्टेशन से मिलेंगी। बसें सुबह छह बजे से लेकर रात बारह बजे तक होगा। एक ही रूट के यात्रियों की एकमुश्त भीड़ होने पर तत्काल तत्काल बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह बस सेवाएं 12 से 21 नवंबर के बीच लोगों को मिलेंगी।

सबसे ज्यादा यात्रियों के दबाव वाले दस रूटों का चयन उपलब्ध कराई जाएंगी बसें। 

लखनऊ से दस रूटों पर 229 विशेष सेवाएं

सबसे ज्यादा यात्रियों के दबाव वाले दस मार्गों पर चयन किया गया है जिन पर यात्री सबसे ज्यादा होते हैं।

लखनऊ से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा-बलरामपुर-आजमगढ़, कानपुर, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन प्रमुख रूप से आलमबाग बस टर्मिनल और कैसरबाग एवं चारबाग बस स्टेशनों से होगा। पूर्वांचल की ओर जाने वाली सभी बस सेवाएं कमता अवध बस स्टेशन पर रुकेंगी।

रोडवेज कर्मियों को मिला 5000 रुपये का भत्ता

परिवहन निगम प्रशासन ने कर्मियों को पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतान दीपावली पर्व पर किया गया है। दी जाने वाली यह राशि बकाया महंगाई भत्ते की है। इसे बाद में समायोजित किया जाएगा।

अग्रिम सीट बुकिंग के लिए रोडवेज की वेबसाइट

यात्री परिवहन निगम की वेबसाइट upsrtconline.com.in पर अपना टिकट बुक करा सकते हैं। शहर बस स्टेशनों के काउंटर से भी बुकिंग और टिकट मिलेगा।

Related Articles

Back to top button