उत्तर प्रदेशलखनऊ

गौशाला में गोवंश मार कर उठा ले गए मांस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गोसाईंगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी गांव में स्थित गौशाला में बीती रात करीब आठ गोवंश को मार कर अज्ञात लोग मांस उठा ले गए। सुबह जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जानकारी ली। एसीपी डाक्टर अर्चना सिंह भी मौके पर पहुची। निगोहा में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मांस लदी लावारिस स्कार्पियो पकड़ा है। समझा जाता है कि उक्त स्कार्पियो गोसाईंगंज की घटना से सम्बंध रखती है।

लखनऊ के गोसाईंगंज के मोहम्मदपुर गढ़ी गांव में स्थित गौशाला में बीती रात करीब आठ गोवंश को मार कर अज्ञात लोग मांस उठा ले गए।

मोहम्मदपुर गढ़ी गांव की गौशाला में 70 गोवंश थे। सुनह गौशाला का ताला टूटा मिला। अंदर गोवंश के अवशेष पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटना की जानकारी लिया और अवशेष का निस्तारण कराया। प्रधान रामसरन वर्मा ने बताया कि गौशाला में 70 गोवंश थे जिनमें सात की हत्या हो गई और कुछ मवेशी गेट खुला पाकर निकल गए। गौशाला में 50 गोवंश मौजूद हैं। एक खाई में मृत पाया गया। अपर पुलिस उपायुक्त सुरेश चंद , सहायक पुलिस आयुक्त डाक्टर अर्चना सिंह व बीडीओ भोलानाथ कनौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। इस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गोसाईंगंज के पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर रमेश ने गौशाला पहुच कर अवशेष का पोस्टमार्टम  बीमार मवेशियों के इलाज किया।

धर निगोहा में मांस लदी स्कार्पियो पकड़े जाने की घटना को गोसाईंगंज से जोड़कर देखा जा रहा है। निगोहा के भटपुरा गांव के पास लावारिश स्कार्पियो पकड़ी गई जिसमे मांस लदी था। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर स्कार्पियो पकड़ी गई है।

Related Articles

Back to top button