उत्तर प्रदेशराज्य

झंडा लगाओ सरकार बनाओ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर अपनी कमेटी को मजबूत करेगी। हर बूथ प्रभारी के घर के ऊपर पार्टी अपना झंडा लगाएगी। इससे पार्टी यह भी सत्यापन करेगी कि बनाए गए बूथ प्रभारी पार्टी से स्वेच्छा से जुड़े हैं या फिर विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने उनको कमेटी पूरी करने के लिए जोड़ा है। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने इसे ‘झंडा लगाओ सरकार बनाओ’ अभियान का नाम दिया है। पार्टी दीपावली के बाद यह अभियान शुरू करेगी।

समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई में पांच विधानसभा सीटें लखनऊ पूर्वी मध्य कैंट पश्चिम और उत्तर आती हैं।

वर्ष 2012 में पार्टी ने जीती थीं तीन सीटें

समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई में पांच विधानसभा सीटें लखनऊ पूर्वी, मध्य, कैंट, पश्चिम और उत्तर आती हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में इन पांच में से तीन सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थीं। लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से रविदास मेहरोत्रा, लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद रेहान नईम और लखनऊ उत्तर से प्रो. अभिषेक मिश्र चुने गए थे। इनमें से रविदास मेहरोत्रा व अभिषेक मिश्र सपा सरकार में मंत्री भी बने थे। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

विधानसभा चुनाव पर नजर

इसको देखते हुए वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ की जिम्मेदारी अभी से प्रभारियों को सौंपी जा रही है। सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से बूथ कमेटी की लिस्ट 10 नवंबर तक मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button