उत्तर प्रदेशलखनऊ

सात बड़े अवैध निर्माण पर चला एलडीए का पीला पंजा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) व जिला प्रशासन के अवैध निर्माण विरोधी अभियान के तहत सोमवार को जोरदार अभियान चलाया गया। एलडीए की जेसीबी जमकर गरजी। कैसरबाग में ड्रैगन मॉल को तोड़ने के मौके पर डीएम और कार्यवाहक उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो भी अवैध निर्माण करेगा और सरकारी जमीन पर होगा वह तोड़ा जाएगा। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सात जोन में सात अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं।

लखनऊ में बड़े-बड़े अवैध निर्माण ध्वस्त। कैसरबाग में ड्रैगन मार्ट ढहा रहा एलडीए मौके पर पहुंचे डीएम। ठाकुरगंज में हुक्का बार और रेस्टोरेंट ढहाया।

इनके लिए ध्वस्तीकरण अभियान 

  • ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के रिजवान खान का अवैध निर्माण, अल जैर हुक्का लॉज व रेस्टोरेंट
  • कैसरबाग थानाक्षेत्र के सलीम, ड्रैगन मार्ट का अवैध निर्माण
  • गुडंबा थानाक्षेत्र के जैद आदि का एमएस नर्सिंग होम के पीछे स्थित अवैध निर्माण
  • मड़ियांव थानाक्षेत्र के पुरनिया रेलवे क्रासिंग से भिठौली तिराहे तक अर्जित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना।
  • सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के संदीप पाल व रावेंद्र यादव की पाल विहार अवैध कॉलोनी
  • अंसल एपीआइ  थानाक्षेत्र के सुनील सिंह द्वारा अहमामऊ में सरोज इंस्टीट्यूट में किया गया अवैध निर्माण
  • पारा  थानाक्षेत्र के अर्बन सीलिंग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना
  • क्षेत्र एलडीए जिला प्रशासन प्रवर नोडल अफसर
  • गोमती नगर, विस्तार अवनींद्र कुमार सिंह प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी पंकज कुमार नजूल अफसर
  • कानपुर रोड, शारदा नगर जहरूद्दीन सूर्यकांत त्रिपाठी ऋतु सुहास संयुक्त सचिव
  • पारा, राजाजीपुरम संजीव गुप्ता देवेंद्र कुमार ऋतु सुहास संयुक्त सचिव
  • अलीगंज, निराला नगर, प्रबंध आनंद मिश्र सत्यम मिश्र धर्मेंद्र कुमार ओएसडी
  • सीतापुर रोड से फैजाबाद रोड केके बंसला नवीन चंद्र धर्मेंद्र कुमार ओएसडी
  • गंज, सदर, लालकुआं अमीनाबाद कमलजीत सुशील कुमार सिंह ऋतु सुहास, संयुक्त सचिव

Related Articles

Back to top button