उत्तर प्रदेशराज्य

मिशन शक्ति का बड़ा असर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : महिला तथा बहन बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ छेड़छानी करने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान का बड़ा असर हो रहा है। मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में मां,बहन व बेटियों के खिलाफ अपराध के केस में मिशन शक्ति का बड़ा असर हो गया है। प्रदेश में नौ दिन में 36 हजार दोषियों ने शपथपत्र देकर की छेड़छाड़ से तौबा कर ली है।

iमिशन शक्ति के तहत पहले चरण में महिलाओं से छेड़छाड़ व बदसलूकी करने वाले 36 हजार से अधिक दोषियों को पुलिस ने सबक सिखाया है। एंटी रोमियो स्क्वायड ने उनसे भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने के शपथपत्र भी लिए हैं

मिशन शक्ति के तहत पहले चरण में महिलाओं से छेड़छाड़ व बदसलूकी करने वाले 36 हजार से अधिक दोषियों को पुलिस ने सबक सिखाया है। एंटी रोमियो स्क्वायड ने उनसे भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने के शपथपत्र भी लिए हैं। सुधारात्मक कार्रवाई की कड़ी में पुलिस ने शपथपत्र लेने के बाद संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 17 अक्टूबर को मिशन शक्ति का शुभारंभ करने के साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसने के कड़े निर्देश दिए थे। इसी के तहत सूबे में महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। अभियान के तहत एक दिन में 1090 पर आई महिलाओं की 933 शिकायतों पर कार्रवाई की गई। वहीं मिशन शक्ति अभियान के तहत 17 से 25 अक्टूबर के बीच 112 के जरिये महिलाओं से जुड़ी 6932 शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई है। इनमें घरेलू हिंसा की 5994 शिकायतें तथा छेडख़ानी के 938 मामले शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button