उत्तर प्रदेशलखनऊ

मार्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी के गोमतीनगर इलाके में चेन लूट की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है। सोमवार को भी इलाके के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर विरामखंड दो में सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकलीं स्पर्शी सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले।

लखनऊ के गोमतीनगर के विरामखंड में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ चेन लूट। बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले।

गोमतीनगर विरामखंड दो निवासी स्पर्शी सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर जा रही थीं। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों झपट्टा मार कर उनकी चेन लूट ली। शोर सनुकर जबतक आस पड़ोस के लोग निकलें और उन्होंने बदमाशों का पीछा किया तबतक बदमाश भाग निकलें। घटना से स्पर्शी दहशत में हैं। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ताल की तो घटनास्थल के पास एक मकान में लगे सीसी कैमरे में बदमाश भागते दिखे। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की फुटेज बरामद हुई है। उसके आधार पर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, पीड़िता ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button