उत्तर प्रदेशराज्य

सफाई कर्मी की बेटी बनेगी डीएम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा मिताली विश्वकर्मा एक घण्टे की डीएम बनेगी। रविवार को सम्मान के बाद मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने यह निर्णय लिया है। आज सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याएं सुनेगी। वही अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगी।

रायबरेली के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान निरंतर चलते रहना चाहिए। इसके जरिए महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान मिलेगा।

जगतपुर विकासखंड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रोझइया भिखमशाह में कक्षा आठ की छात्रा मिताली एक घंटे की डीएम बनेंगी। रविवार को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के साथ तहत बेटी को सम्मान मिला है। वह शिक्षा के साथ ही जनहित के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। एक साधारण से परिवार की बेटी ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गौरतलब है कि पिता पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी हैं, जबकि मां गृहणी है।

मिशन शक्ति अभियान निरन्तर चलते रहना चाहिए: डीएम

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान निरंतर चलते रहना चाहिए। इसके जरिए महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान मिलेगा। डीएम अभियान व कार्यक्रम के प्रथम चरण के समापन पर बचत भवन सभागार में मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महिलाओं, बालिकाओं व कर्मचारियों आदि को सम्मानपत्र वितरित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पोस्टर का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने विकासखंड जगतपुर की ग्राम रोझइया भीखमशाह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्षा आठ की बालिका मिताली विश्वकर्मा द्वारा बनाई गई मिशन शक्ति अभियान के तहत बनाए गए जागरूकता पोस्टर को देखा तथा उसकी कला व दूरदर्शिता की सरहाना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने व अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर बताने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के उददेश्य एक महत्वकाक्षी अभियान मिशन शक्ति आभियान को चलाया गया है। यह अभियान निरन्तर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यक्रम चरणों के रूप में चला जा रहे लेकिन मिशन शक्ति के जुड़े अभियान निरन्तर चलते रहेंगे। समाज की हर बालिका व महिला एक सिपाही है। यदि किसी बेटी या महिला के साथ किसी प्रकार उत्पीड़न अथवा अन्य घटना होती है तो तत्काल इसकी सूचना दी जाए जिससे पुलिस प्रभावी कार्रवाई करे। उन्होंने बेटियों से निडर होकर अपनी बात कहने की सीख दी। कहा कि आप पढ़ाई के साथ ही आसपास के माहौल पर भी नजर रखें, जिससे किसी प्रकार की घटना से बचाव हो। पुलिस और प्रशासन द्वारा भी किसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button