उत्तर प्रदेशराज्य

हाथरस केस में CBI जांच का 13वां दिन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :हाथरस में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप व उसकी मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के 13वें शुक्रवार को डीएसपी सीमा पाहुजा की अगुवाई में एक टीम पीड़ित के बूलगढ़ी गांव पहुंची है। यहां टीम गांव में भ्रमण कर अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले गुरुवार को टीम ने अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों से करीब चार घंटे पूछताछ की थी। सबसे ज्यादा मुख्य आरोपी रवि से पूछताछ हुई थी। वहीं, जेएन मेडिकल कॉलेज में पीड़िता के इलाज में शामिल डॉक्टरों के अलावा स्टॉफ से पूछताछ के बाद प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया है।

यह फोटो हाथरस में बूलगढ़ी गांव की है। सीबीआई आज यहां ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटी है।

मेडिकल कॉलेज से बर्खास्त डॉक्टर हुए बहाल
अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से हटाए गए डॉक्टर ओबैद व डॉक्टर अजीमुद्दीन मलिक को बहाल कर दिया गया है। दरअसल, सोमवार को सीबीआई ने पीड़िता का इलाज करने वाले इन दोनों डॉक्टरों से पूछताछ की थी। पूछताछ को 24 घंटे नहीं बीते थे, दोनों डॉक्टरों को एएमयू के वाइस चांसलर ने बर्खास्त कर दिया था। आशंका जताई गई कि पीड़िता की रिपोर्ट पर सवाल उठाने के कारण दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई। बुधवार को सीएमओ इंचार्ज ने दोनों को पुन: रखने का प्रस्ताव बनाकर वीसी को भेजा। जिस पर उन्हें बहाल कर दिया गया।

हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 साल की दलित लड़की से कथित गैंगरेप किया था। आरोपियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। परिजन ने जीभ काटने का भी आरोप लगाया था। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई थी। चारों आरोपी जेल में हैं।

हालांकि, पुलिस का दावा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। 11 अक्टूबर को CBI ने मुख्य आरोपी संदीप पर केस दर्ज किया था। इसके बाद से लगातार इस केस की जांच चल रही है। इस केस में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी-डीएसपी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था।

Related Articles

Back to top button