उत्तर प्रदेशराज्य

अपराध और अपराधियों तक ही सीमित न रहे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस की भूमिका सिर्फ अपराध और अपराधियों तक सीमित न रहे। हमे इसमे बदलाव कर सृजनात्मक कार्य भी करने होंगे। महिलाओं की सुरक्षा का अभियान थाने या कार्यक्रम तक सीमित न रहे बल्कि इसे समाज मे व्यापक स्तर दिया जाए। सीएम मिशन शक्ति के तहत थानों में हेल्प डेस्क उद्घाटन अवसर पर आन लाइन सम्बोधित कर रहे थे।

रायबरेली में मिशन शक्ति के तहत थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सीएम योगी ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस की भूमिका सिर्फ अपराध और अपराधियों तक सीमित न रहे। हमे इसमे बदलाव कर सृजनात्मक कार्य भी करने होंगे।

नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होने के लिए विकास क्षेत्र जगतपुर की संभ्रांत और प्रगतिशील महिलाओं को सुबह 10:00 बजे कोतवाली परिसर में बुलाया गया। मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में किसी भी महिला को बोलने का अवसर नहीं मिला। सभी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश सुना। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कोतवाल अमरनाथ यादव आने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।महराजगंज :नारी मिशन शक्ति एवं नारी सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे  मिशन ‘शक्ति’ जो अगले छ: माह तक पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा जिसके तहत मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के समस्त थानों में एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का आदेश दिया गया था।

महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को को रोका जा सके उसी के तहत शुक्रवार को महराजगंज कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन चेयरमैन सरला साहू के द्वारा किया। उद्घाटन करने के बाद चेयरमैन सरला साहू ने कहा कि महराजगंज कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क हो जाने से हम सब महिलाओं को बहुत खुशी और अब महिलाओं को अपनी समस्याओं के लिए किसी की भी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी और अपनी समस्याओं का समाधान अब सीधे महिला हेल्प डेस्क पर जाकर करवा सकती है।इस मौके पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा,सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी,जिलापंचायत सदस्य प्रभात साहू,प्रभारी निरीक्षक श्रीराम के साथ क्षेत्र के विद्यालयो की बेटियां व महिलाएं मौजूद रही।

 

Related Articles

Back to top button