उत्तर प्रदेशराज्य

पुजारी गोली कांड में नया मोड़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक महंत समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली कांड में गांव के पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। खास बात यह है कि मुकदमा दर्ज कराने वाले ही महंत सीतारामदास ने साजिश रची थी और घटना को अंजाम दिया था। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस कोई पुष्टि नहीं कर रही है। माना जा रहा है पुलिस अधीक्षक पूरे मामले का राज फाश कर सकते हैं।

गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा का मामला। बीते 10 अक्टूबर की रात राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मार दी गई। मामले में मंहत ने दर्ज कराया था मुकदमा। छानबीन में महंत ही निकला साजिशकर्ता।

ये है पूरा मामला

मामला कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा का है। यहां के राम जानकी मंदिर के पुजारी को बीते  10 अक्टूबर की रात लगभग दो बजे गोली मार दी गई। गोली लगने से पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। यह मामला भी जमीन विवाद का बताया गया था। पुजारी राम जानकी मंदिर तिर्रे मनोरमा में पूजा पाठ करते हैं और विगत दो साल से मंदिर पर रहते हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button