राष्ट्रीय

कुल आंकड़ा 1 लाख के पार होगा-कोरोना

 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 63 लाख 97 हजार 893 हो गया है। गुरुवार को 81,693 नए मरीज मिले और 78,646 लोग रिकवर हुए। 1096 की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या 99 हजार 833 हो गई है।

देश में 81,693 संक्रमित मिले और 78,646 रिकवर हुए; 1096 लोगों की जान गई

भारत में अब संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। यहां औसतन 1100 लोग हर रोज जान गंवा रहे हैं। यही रफ्तार रही तो आज ये आंकड़ा 1 लाख के पार हो जाएगा। उधर, अमेरिका और ब्राजील में मौत का ग्राफ तेजी से घटने लगा है। हर दिन औसतन 800 मरीजों की मौत हो रही है।

देश में अभी 9 लाख 45 हजार 585 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें करीब 9 हजार लोगों की हालत गंभीर है। 53 लाख 48 हजार 653 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी 10 दिनों में 80% से बढ़कर 83.67% हो गया है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,64,787 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1,02,63,709 सैंपल्स की जांच की गई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा- राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन्स के तहत स्कूल और कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद अलग-अलग फेज वाइज खोला जा सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button