उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

डफरिन में फैला संक्रमण-24 घंटे ओटी बंद ;सपा MLC समेत 11 की मौत, 887 नए पॉजिटिव

 मंगलवार को सपा एमएलसी समेत 11 लोगों की मौत हो गई। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  स्वास्थ्य विभाग ने 853 लोगों  को संक्रमण मुक्त घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया।  सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 5745 लोगों के नमूने लिए। इसमें से कई रोगी होम आइसोलेशन के भी हैं।

एमएलसी एसआरएस यादव पीजीआइ में भर्ती थे। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी थे। वह कोरोना पॉजिटिव थे। मुलायम सिंह यादव जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उन्होंने एसआरएस को अपना विशेष कार्याधिकारी यानी ओएसडी बनाया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

 केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि राजधानी निवासी 61 वर्षीय पुरुष की कोरोना वार्ड में मृत्यु हो गयी। वहीं, कृषि विभाग में विशेष सचिव रहे बृजनंदन लाल द्विवेदी का विवेकानंद हॉस्पिटल में पांच सितंबर को कोरोना से निधन हो गया। इसी तरह दुबग्गा निवासी 34 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। चार सितंबर को वह केजीएमयू में भर्ती हुए थे बरेली निवासी 45 वर्षीय पुरुष की भी केजीएमयू में मृत्यु हो गई।

 नए संक्रमित मिले यहां

कृष्णानगर 15 ,मड़ियांव 29, हजरतगंज 28, हुसैनगंज 13 व सआदतगंज में 12 चिनहट 32, पारा 19, नाका 31, सहादतगंज 19, गोमती नगर विस्तार 12, विकासनगर 21,  रायबरेली रोड 32, अलीगंज 35, जानकीपुरम 32, महानगर 29, कैण्ट 25 आशियाना 32, इंदिरा नगर 49, आलमबाग 42, ठाकुरगंज 32, तालकटोरा 31, हसनगंज 21 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

24 घंटे के लिए ओटी बंद ,डफरिन में एनेस्थीसिया के डॉक्टर हुए संक्रमित

अस्पताल की एसआइसी डॉ. लिली सिंह ने बताया कि सोमवार को ओटी में एक महिला का सीजेरियन होना था। डफरिन हॉस्पिटल की ओटी में ड्यूटी कर रहे एक एनेस्थीसिया के डॉक्टर की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव निकली।   मंगलवार को डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ओटी को सैनिटाइज कराने के बाद 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button