उत्तर प्रदेशजीवनशैली

संत कबीरनगर में 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले,

संत कबीरनगर में मंगलवार को 1215 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें 1,200 निगेटिव और 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 18 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जनपद के खलीलाबाद व मेंहदावल ब्लाक में चार-चार, सेमरियावां व बेलहरकलां ब्लाक में दो-दो, नाथनगर, सांथा व पौली ब्लाक में एक-एक कुल 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज जांच में मिले हैं। अब तक 69,629 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 62,709 निगेटिव और 2,106 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 28 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 1,921 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 157 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

पौष्टिक आहार बढ़ाता है बीमारियों से लड़ने की क्षमता

संतुलित पौष्टिक आहार बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और स्वस्थ शरीर का निर्माण करता है। स्वस्थ आहार मनुष्य को ऊर्जावान, निरोगी व चुस्त-दुरुस्त बनाए रखता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कुमार के अनुसार हर व्यक्ति की अलग-अलग कद, काठी, उम्र, लिंग एवं कार्य शैली के अनुसार दैनिक कैलोरी की आवश्यकता होती है।

Related Articles

Back to top button