उत्तर प्रदेशराज्य

मुरादाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। चपेट में आकर एक महिला समेत 6 लोग झुलस गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

                       मौके पर जुटे प्रशासन व पुलिस के अधिकारी।

हादसे के वक्त काम कर रहे थे मजदूर
कांठ कस्बे के बाहर कारोबारी साजिद की पटाखा फैक्ट्री है। रोज की तरह गुरुवार की दोपहर भी यहां मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक धमाके के साथ फैक्ट्री में आग लग गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। लेकिन इंद्रेश, शिवानी, चंचल, काजल, प्रियंका, तुषार समेत कई मजदूर झुलस गए। हादसे की जानकारी पाकर दमकल कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

एसडीएम कांठ और सीओ कांठ भी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही जिला अस्पताल में घायलों के आने से पहले ही उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई। जैसे-जैसे एंबुलेंस से पटाखा फैक्ट्री में घायल हुए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आतिशबाज कारोबारी का लाइसेंस नियमानुसार रिन्यू कराया गया था या पुराने लाइसेंस पर ही निर्माण चल रहा था? इसके भी जांच की जाएगी।

दो मरीजों की हालत नाजुक
जिला अस्पताल के डॉक्टर आरके शर्मा ने बताया कि 7 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। उनमें से एक मरीज 70% जला हुआ है, बाकी 50% और 40% के आस पास झुलसे हैं। दो मरीज गंभीर हैं। बाकी 5 मरीज स्थिर हैं। सभी को भर्ती कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button