उत्तर प्रदेशराज्य

बीजेपी नेता के भतीजे को चाकुओं से गोदा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कोतवाली के सुंदरपुर गांव में मकान बनवा रहे युवक और उसकी दादी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया।  घटना में घायल युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी विद्या सागर ओझा सेक्टर संयोजक पद पर है। वे बीजेपी के सेक्टर संयोजक विद्यासागर ओझा के भतीजे हैं।

अमेठी के कोतवाली के सुंदरपुर गांव में नया मकान बनवा रहे युवक और उसकी दादी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया।

भाजपा सेक्टर संयोजक विद्यासागर ओझा का भतीजा कृष्ण देव ओझा गांव के बाहर ताला गोसाईगंज मार्ग पर घर बनवा रहे है। शुक्रवार रात कृष्ण देव अपनी आजी शांति पत्नी चंडिका प्रसाद के साथ निर्माणाधीन घर पर सोने चले गये। दोनों अलग अलग खाट पर सोये थे। देर रात चार लोगों ने कृष्ण कांत पर हमला कर दिया। पोते पर हमला होते देख बुजुर्ग शांति शोर मचाने लगी। इसी बीच बदमाशों ने शान्ति पर भी हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गये। इसी बीच बदमाश ग्रामीणों को आता देख फरार हो गये। परिजन आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गये।

घायल युवक की उम्र पैतीस वर्षीय है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि घायल युवक का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है अभी कोई तहरीर नही मिली है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी विनोद कुमार पाण्डेय सीओ अर्पित कपूर ने भी गांव जाकर मामले की जांच की। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि अभु तहरीर  नही मिली है टीम गठित की गई है। वह मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button