उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में बर्थडे पार्टी से लौट रहे भाजयुमो पदाधिकारी पर हमला

राजधानी के अर्जुनगंज में रविवार शाम अपना बर्थडे मनाकर वापस घर जा रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी विनीत तिवारी पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने विनीत पर चाकू से वार किया था। हमले में विनीत घायल हो गए। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। 

ये है पूरा मामला 

ये है पूरा मामला दरअसल, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनगंज ग्रीन सिटी निवासी युवा मोर्चा पदाधिकारी विनीत तिवारी रविवार शाम को जन्मदिन की पार्टी मनाकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सरसवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास अर्जुनगंज निवासी शोभित अवस्थी, व उसके एक अन्य साथी से किसी बात को लेकर विनीत की कहासुनी हो गई। आरोप है कि शोभित ने अचानक विनीत पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनीत के सीने में दाएं तरफ चोट आई है।

चौकी प्रभारी अहमामऊ विवेक चौधरी के मुताबिक विनीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपस में शराब के नशे में मारपीट का विवाद सामने आया है। उधर, पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी फरवरी माह में उनपर हमला हुआ था।

Related Articles

Back to top button