उत्तर प्रदेशलखनऊ

यौन उत्पीड़न की सबसे ज्यादा शिकायतें-रिसर्च डिपार्टमेंट में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने यौन उत्पीड़न के मामलों में चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि रिसर्च डिपार्टमेंट में ज्यादा शिकायतें आती हैं। उनकी रिसर्च रोक दी जाती है। ‘गिव एंड टेक’ का दबाव डाला जाता है। इन मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। वह मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित वर्कशॉप में बतौर मुख्य अतिति शामिल हुईं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में हुई आंतरिक शिकायत समिति की वर्कशॉप।

उन्होंने कहा कि संस्थानों में आंतरिक समिति का रोल बहुत जरूरी है। महिलाएं काम पर जाती हैं तो कई बार यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। बहुत से ऐसे संस्थान हैं, जिनमे 10 से ज्यादा लोग काम करते हैं। वहां आंतरिक कमेटी नहीं हैं या हैं तो ठीक से काम नहीं करती हैं। अगर कोई घटना होती है तो ये प्रूफ करना पीड़ित महिला का काम नहीं, आंतरिक समिति का है। ये समिति को जांचना होगा। समिति में कम से कम 4 सदस्य होने चाहिए। लेकिन किसी ने 11 तो किसी ने सात बना लिए। किसी घटना में सीनियर दबाव बनाते हैं, लेकिन सदस्यों को दबाव में नहीं आना चाहिए। अगर सदस्य छोटी-छोटी शिकायत पर काम कर लें तो बड़ी घटनाएं रोकी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी का काम जागरूकता फैलाना है।

अध्यक्ष ने बताया कि अश्लील गाने गाना, गलत तरीके से इशारे करना भी यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। आंतरिक कमेटी को गंभीरता के साथ ऐसे मामलों का निस्तारण करना चाहिए। किसी भी तरीके से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से परिचय पूछा।

Related Articles

Back to top button