मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म,

स्वतंत्रदेश लखनऊ :बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बन गई हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है ये गुड न्यूज उनके पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए दी है।बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के मां बनने की राह देख रहे उनके फैंस के लिए गुड न्यूज़ है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बन गई हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है ये गुड न्यूज उनके पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

अनुष्का शर्मा मां बन गई हैं, जी हां अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज उनके पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए दी है।पहली बार पिता बनने की खुशी में विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है।

हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस ज़िंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी’।अनुष्का और विराट ने 27 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

 

उस फोटो में अनुष्का का बेबी साफ नज़र आ रहा था। अनुष्का और विराट की वो फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थी और फैंस के जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे कि कब अनुष्का शर्मा मां बनेंगी। तो आज अनुष्का और विराट के साथ-साथ उनके फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि उनके घर नन्ही मेहमान ने कदम रख लिया है।आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुष्का ने अपने काम से कोई कॉम्प्रोमाइज़ नहीं किया था। वो सोशल मीडिया के साथ वैसे भी काफी एक्टिव रही हैं। एड शूट से लेकर फोटोशूट तक अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के दौरान सब करवाया है। अनुष्का अक्सर बेबी बंप के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती थीं।

Related Articles

Back to top button