दिल्ली

पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर FIR; स्याही फेंकी गई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती अपने एक विवादित बयान को लेकर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। शनिवार को अमेठी में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आए सोमनाथ ने कहा था कि ” UP के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं।” उनके इस बयान से लोगों में खासी नाराजगी है। जगदीशपुर के हरपालपुर गांव के रहने वाले शोभनाथ साहू ने विधायक पर केस दर्ज कराया है।

यहां सर्किट हाउस में विधायक सोमनाथ भारती पर कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई।

जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सोमनाथ भारती के खिलाफ IPC की धारा 505, 153 A के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। वहीं, आज रायबरेली में उन पर हिंदू युवा वाहिनी के कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी। इस घटना से आप कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है।

विधायक पर फेंकी स्याही

विधायक सोमनाथ भारती के विवादित बयान से लोगों में आक्रोश है। इसका असर सोमवार को रायबरेली में भी देखने को मिला। यहां हिंदू युवा वाहिनी के कुछ लोगों ने विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकी है। पुलिस ने सोमनाथ को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रोका है। विधायक को पुलिस अमेठी भेजने का इंतजाम कर रही है।

Related Articles

Back to top button