राजनीति

न्याय पंचायत स्तर की बैठकों में लेंगी हिस्सा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :कांग्रेस इन दिनों महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरों की तैयारी में जुटी है। प्रियंका प्रदेश के सभी 6 सांगठनिक जोनों में न्याय पंचायत स्तर की बैठकों में हिस्सा लेंगी। हालांकि, अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना बाकी है।

 प्रियंका का यूपी दौरा जल्द, सभी जोन में न्याय पंचायत स्तर की बैठकों में लेंगी हिस्सा 

कांग्रेस की कोशिश है कि पंचायत चुनावों से पहले प्रत्येक ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी कमेटियां काम करना शुरू कर दें। कांग्रेस का मानना है कि इसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

हाल ही में पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। साथ ही ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन का काम भी संजीदगी से किया जा रहा है। कांग्रेस ने संगठन के लिहाज से उत्तर प्रदेश को 6 जोनों पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और अवध आदि 6 जोनों में बांटा है।

 

 

Related Articles

Back to top button