मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की ये फोटो

स्वतंत्रदेश लखनऊ : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वक्त गोवा में एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के विला में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वक्त गोवा में एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के विला में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वक्त गोवा में एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के विला में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। मलाइका-अर्जुन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मलाइका-अर्जुन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले दोनों छुपछुप कर मिलते थे और मीडिया की नज़रों से अपने रिश्ते को छुपाकर रखते थे। लेकिन अब दोनों अपने रिश्ते को खुलकर बयां करते हैं।हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव होने के दौरान भी मलाइका और अर्जुन साथ में क्वारंटाइन थे। अब दोनों साथ में गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर के ख़ास मौके पर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कूपर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन और मलाइका साथ में बैठे नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अर्जुन के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों कैमरे की तरफ देखकर हल्की सी स्माइल कर रहे हैं। मलाइका ने फैंस को न्यू ईयर की बधाई दी है। फोटो शेयर करने के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये नई सुबह है… ये नया दिन है… ये नया साल है… 2021।। मलाइका के फोटो पर करीना कपूर ने कमेंट कर उन्हें अपना फेवरेट कपल बताया है।

पहले मलाइका ने नए साल के मौके पर अपनी दो फोटोज़ शेयर की थीं। एक फोटो में मलाइका स्वीमिंग पूल में नहाती नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में मलाइका अपने डॉगी के साथ खेलती दिख रही हैं। स्वीमिंग पूल में नहाते हुए फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, ‘गुड बाय 2020…मैं दुआ करती हूं और आशा भी कि साल 2021 सबके लिए शानदार रहे। हैप्पी न्यू ईयर’।

Related Articles

Back to top button