खेल

कोहली बने दशक के सबसे बड़े खिलाड़ी

स्वतंत्रदेश लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष क्रिकेटर चुना है। इसके साथ ही उनको सबसे बेहतरीन वनडे खिलाड़ी के सम्मान के लिए भी चुना गया। सोमवार को आइसीसी ने अपने इस दशक के अवार्ड की घोषणा की जिसमें विराट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ वनडे का भी सबसे बेहतरीन क्रिकेटर चुना गया। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को खेल भावना के लिए चुना गया।

कोहली को आइसीसी ने ICC Male Cricketer of The Decade और ICC Men’s ODI Cricketer of the Decade चुना गया। इस बात की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए आइसीसी ने दी। इस पर कप्तान कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

 

https://twitter.com/ICC/status/1343475630357282817?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1343475630357282817%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fcricket%2Fheadlines-virat-kohli-wins-icc-cricketer-and-odi-cricketer-of-the-decade-award-21213255.html

कोहली ने इस दशक में कुल 20396 रन बनाए जिसमें 66 शतक शामिल थे। कोहली के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को ICC Spirit of Cricket Award of the Decade के लिए चुना गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को इस दशक में टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

 

Related Articles

Back to top button