राजनीति

एएमयू में मजबूत हो, एक भारत श्रेष्ठ भारत की धारणा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एएमयू के तमाम विभागों की बिल्डिंग को सजाया गया है। ये बिल्डिंग ही नहीं, इनसे शिक्षा का इतिहास जुड़ा है। यह भारत की अमूल्य धरोहर है। यहां से तालीम लेकर निकले तमाम लोग दुनिया के सैंकड़ों देशों में छाए हुए हैं। विदेश यात्रा में मिलते हैं। कोरोना संक्रमण के समय एएमयू ने जो मदद की, वह अमूल्य है। अभी कुछ दिन पहले चांसलर की एक चिठ्ठी मिली है। उन्होंने वैक्सीन में हर मदद का भरोसा दिया है। एएमयू में एक मिनी भारत नजर आया है। यहां  एक ओर उर्दू तो दूसरी ओर हिंदी पढ़ाई जाती है। फारसी है तो संस्कृत भी है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह को मंगलवार को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। ऑनलाइन होने वाले इस कार्यक्रम पर एएमयू ही नहीं देश-विदेश के मुस्लिमों की नजर टिकी हुई हैं।

कुरान के साथ गीता भी पढ़ाई जाती है। यही देश की ताकत है।  इसे कमजोर नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे बताया गया है कि यहां एक हजार विदेशी पढ़ रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदारी है यह छात्र। यहां से यादें लेकर जाएं।जो बातें वह यहां देखंगे वहीं भारत के  बारे में बताएंगे। शहर के हजारों लोग लाइव देख रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि यहां का छात्र सभी कर्तव्य को मानकर आगे बढ़ेगा। सर सैय्यद ने कहा था कि जिस प्रकार मनाव जीवन व उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर के हर अंग का ठीक होना जरूरी है। आज देश भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है।

नए भारत के लिए एकजुट हो युवा पीढ़ी

यहां बिना भेदभाव विकास कार्य हो रहे है। कोई मजहब की वजह से पीछे ना रहे। सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वाश ही देश का मंत्र है।आज देश गरीबों के लिए बिना भेदभाव योजना बना रहा है। एक करोड़ खाते खुले, 8 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला। 80 करोड़ लोगों को कोराना में बिना भेदभाव लाभ मिलाा। देश है वह हर व्यक्ति का है।

प्रधानमंत्री मोदी का मिनट टू मिनट शेडयूल: सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें सबसे पहले दो मिनट तक कुरान का आयोजन होगा। फिर, पांच मिनट उपकुलपति तारिक मंसूर का परिचय भाषण होगा। इसे पूरा होने पर 10 मिनट के लिए एएमयू के सौ पूरे होने पर डायरेक्टर प्रो. अली अहमद नकवी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। फिर पांच मिनट के लिए वीमेंस कॉलम की प्रिंसिपल प्रो. नगमा खातून संबोधित करेंगी। पांच मिनट के लिए कुलाधिपति फिर बोलेंगे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत करेंगे। 15 मिनट तक शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद कुलपति पांच मिनट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी एएमयू पर पोस्टल स्टांप जारी करेंगे और भाषण देंगे।

Related Articles

Back to top button